YouTube Earnings: डिजिटल युग में YouTube कमाई का एक बड़ा जरिया बन चुका है। कई लोग इसे फुल-टाइम करियर की तरह अपना रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके वीडियो पर आने वाले हर 1,000 व्यूज (Views) पर कंपनी आपको कितना भुगतान करती है? तो आइए जानते हैं कि YouTube की नई पॉलिसियों के अनुसार कितने व्यूज पर कितना पैसा मिलता है।
कोई फिक्स कमाई नहीं
YouTube पर 1,000 व्यूज के लिए कोई फिक्स पैसा नहीं है। यह पूरी तरह से आपके कंटेंट की कैटेगरी (Niche) और दर्शकों पर निर्भर करता है। बता दें कि आमतौर पर 1000 व्यूज पर 20 से 200 रूपये तक की कमाई हो सकती है।
कमाई किन चीजों पर करती है निर्भर
आपको बता दें कि यूट्यूब की कमाई कई फैक्टर्स पर आधारित होती है। अगर आपकी ऑडियंस भारत से है तो CPM कम होता है जबकि अमेरिका, UK जैसे देशों से आने वाले व्यूज पर ज्यादा कमाई होती है। इसके अलावा वीडियो का टॉपिक भी बहुत मायने रखता है। अगर आपका वीडियो शेयर बाजार, बैंकिंग या गैजेट्स पर है, तो विज्ञापन ज्यादा महंगे होते हैं जबकि एंटरटेनमेंट या व्लॉग्स में कम कमाई होती है।
यह भी पढ़ें: Smart Tips: बार-बार गर्म हो रहा है फोन? ओवरहीटिंग से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
मोनेटाइजेशन के लिए जरूरी शर्तें
यूट्यूब पर पैसा कमाने के लिए यूट्यूब की सभी शर्तों को पूरा करना पड़ता है। लॉन्ग वीडियो के लिए 1,000 सब्सक्राइबर्स और पिछले 12 महीनों में 4,000 घंटे का वॉच टाइम होना चाहिए। शॉर्ट्स के लिए 1,000 सब्सक्राइबर्स और पिछले 90 दिनों में 10 मिलियन (1 करोड़) शॉर्ट्स व्यूज होना चाहिए।
कंटेंट की शुद्धता
अगर आपके पास सिर्फ 500 सब्सक्राइबर्स और 3,000 घंटे का वॉच टाइम है, तो भी आप 'सुपर चैट', 'थैंक्स' और 'चैनल मेंबरशिप' के जरिए कमाई शुरू कर सकते हैं। वहीं, अगर आप AI का इस्तेमाल करके वीडियो बनाते हैं, तो आपको 'Label' लगाना अनिवार्य है। बिना डिस्क्लोजर वाले सिंथेटिक कंटेंट को डि-मोनेटाइज किया जा सकता है।
इन तरीकों से भी कमा सकते हैं पैसा
YouTube से कमाई सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित नहीं है बल्कि कई बड़े क्रिएटर्स इन तरीकों से ज्यादा पैसा कमाते हैं।
- ब्रांड स्पॉन्सरशिप
- एफिलिएट मार्केटिंग
- चैनल मेंबरशिप
- सुपर चैट और लाइव स्ट्रीम
- कई बार इन सोर्स से होने वाली कमाई Ads से भी ज्यादा होती है।