YouTuber Jyoti Malhotra arrested : पाकिस्तान की तरफ से भारत में जासूसी के आरोप में ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश क्या. कोर्च ने ज्योति को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. जिसका बाद अब पुलिस ज्योति से पूछताछ करेगी. वहीं दूसरी तरफ ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश कुमार मल्होत्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. ज्योति के पिता बिजली विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी है. उन्होंने मीडिया से बातचीत की और कई बातों का खुलाया भी किया.
दिल्ली में करती थी 20 हजार की नौकरी
जानकारी देते हुए ज्योति के पिता ने बताया कि - मुझे इस बात के बारे में नहीं पता कि वह पाकिस्तान के अवाला ओर भी किसी देश में गई है या फिर नहीं. ज्योति की मां से मेरा तलाक हो चुका है, जिसके बाद से मेरा कोई लेना देना नहीं है. इससे पहले ज्योति मल्होत्रा दिल्ली में 20 हजार की नौकरी करती थी. जिस दौरान लॉकडाउन लगा तो उसे अपना सारा सामान लेकर वापस घर आना पड़ा, तभी से वह वीडियो बनाने का काम करती है.
ये भी पढ़ें : YouTuber Jyoti Malhotra arrested : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर 'ज्योति मल्होत्रा' गिरफ्तार
बेटी की यूट्यूब की कमाई के बारे में नहीं पता
जब मीडिया ने ज्योति के पिता से उनकी बेटी की यूट्यूब की कमाई के बारे में पूछा गया तो, उनका कहना था कि वह कुछ नहीं जानते इस बारे में. जब वह दिल्ली में नौकरी करने जाती थी तो वह 12 हजार रुपये किराया दे दिया करती थी. बाकी यह घर उनके खुद का है.
जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं. ज्योति ने देश - विदेश की यात्रा से जुड़ी वीडियो व जानकारियां साझा की हुई हैं. वह जिस देश में जाती वहां की संस्कृति और खाने की वीडियो बनाती. इस बीच ज्योति के चैनल पर पाकिस्तान से जुड़ी कई वीडियोज भी हैं.
ज्योति के साथी गिरफ्तार
जानकारी के लिए बता दें कि ज्योति के अलावा भी ओर 5 लोग थे जो पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे. जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा है. ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया था.