YouTuber Jyoti Malhotra arrested : भारत में सोशल मीडिया पर कई लाखों फॉलोअर्स हैं, जो अपने अलग - अलग कंटेंट का जरिए लोगों को मनोरंजित करते हैं. जिसमें एक हैं ज्योति मल्होत्रा. यह यूट्यूब पर ट्रैवल ब्लॉगिंग करती हैं. लेकिन हाल ही में इन्हें देश विरोधी गतिविधियों और पाकिस्तान की 'खुफिया Agency' के साथ संबंधों के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.
ज्योति यूट्यूब पर 'ट्रैवल विद जो' के नाम से एक चैनल चलाती हैं. साथ ही पाकिस्तान यात्रा के दौरान वहां से उनके खुफिया Agency ISI के एजेंट्स से संबंध हुए. बता दें कि अब तक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह सभी को हरियाणा पंजाब के अलग - अलग हिस्सों से जुड़े हैं.
ये भी पढ़ें : HPBOSE 12th Result 2025 : हिमाचल प्रदेश कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, मार्कशीट भी अपलोड
रिपोर्ट्स के मुताबिक यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा साल 2023 में पाकिस्तान की यात्रा करने निकली. जिसको उन्होंने कश्मीर के जरिए वीजा लेकर की. इस यात्रा के दौरान ज्योति की मुलाकात पाकिस्तान के हाई कमीशन के कर्मचारी से हुई, जिसका नाम एहसान -उर- रहीम उर्फ दानिश बताया जा रहा है. उस पाकिस्तानी कर्मचारी के साथ ज्योति के गहरे संबंध बन गए. वहीं दानिश के जरिए ज्योति की मुलाकात अन्य खुफिया एजेंट्स से भी हुई. जिसमें अली हसन, शाकिर उर्फ शहबाज नाम शामिल हैं. शहबाज का नाम ज्योति के फोन पर 'जट्ट रंधावा' नाम से सेव किया मिला है.
एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए की बातचीत
ज्योति इन सभी से Whatsaap, Snapcheat, Telegram जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए कॉन्टेक्ट करती थी. इसके साथ ही वह न केवल पाकिस्तान के बारे में सोशल मीडिया के जरिए उसकी अच्छी छवि पेश कर रही थी. बल्कि भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भी पहुंचा रही थी.
पुलिस ने लिया लिखित कबूलनामा
ज्योति पर आरोप है कि उसने भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान से शेयर की और दिल्ली में रहने के दौरान PHC हैंडलर दानिश के Contect में भी रही. इस सब के बारे में लिखित कबूलनामा दर्ज कर लिया गया है साथ ही केस भी दर्ज कर लिया है.
इसके अलावा एहसान -उर- रहीम उर्फ दानिश को भारत सरकार ने जासूसी में शामिल होने के लिए 13 मई 2025 को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया और देश छोड़ने का आदेश भी दे दिया गया है. उसने ज्योति को यह कहकर जिम्मेदारी सौंपी थी कि वह पाकिस्तान में जाकर वहां कि छवि को लोगों के सामने पॉजिटिव तरह से पेश करे.