Zelio E-Mobility: भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया निर्माता Zelio E-Mobility ने अपने Zelio Logix कार्गो ई-स्कूटर का 2026 फेसलिफ्ट वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर को खास तौर से गिग वर्कर्स, डिलीवरी पार्टनर्स और छोटे बिजनेस ओनर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह स्कूटर 150kg की शानदार लोडिंग कैपेसिटी देता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस स्कूटर को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
'हमारी स्थिति को और मजबूत करेगा'
Zelio E-Mobility के प्रबंध निदेशक कुणाल आर्य ने कहा कि लास्ट माइल लॉजिस्टिक्स के लिए विश्वसनीयता, कुशल और कम ऑपरेटिंग लागत की जरूरत होती है और 2026 लॉजिक्स फेसलिफ्ट को बिल्कुल उसी ज़रूरत के लिए डिज़ाइन किया गया है। बेहतर सेफ्टी फीचर्स, स्मूथ राइड और नए यूटिलिटी-फोकस्ड डिजाइन के साथ यह स्कूटर डिलीवरी राइडर्स और छोटे कारोबारियों के लिए रोजाना काम को और आसान बनाएगा. हमें भरोसा है कि यह अपग्रेडेड मॉडल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में हमारी स्थिति को और मजबूत करेगा।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने Zelio Logix कार्गो ई-स्कूटर को कई कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें ग्रे, व्हाइट, ग्रीन, ग्रीन-ब्लैक और रेड-ब्लैक कलर शामिल हैं। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो Zelio Logix कार्गो ई-स्कूटर की शुरुआती कीमत 56,551 रुपये (एक्स शोरूम) है। इस स्कूटर में 2 साल की वाहन वारंटी और 1 साल की बैटरी वारंटी मिलती है।
यह भी पढ़ें: Tata New Launch: भारत में लॉन्च हुई Tata Punch Facelift, दमदार इंजन के साथ मिले बेहतरीन फीचर्स, जानें कितनी है कीमत
60 से 70 किमी तक की रेंज देता है
आपको बता दें कि इस स्कूटर के राइड को आरामदायक बनाने के लिए इसमें आगे टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे स्प्रिंग-लोडेड सस्पेंशन दिया गया है। स्कूटर में आगे 90/9012 और पीछे 90/10010 साइज के टायर लगे हैं। स्कूटर को फुल चार्ज करने पर एक बार में 60 से 70 किमी तक की रेंज मिलती है।
क्या है फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इस मॉडल में डिजिटल डैशबोर्ड, कीलेस एंट्री, मोबाइल चार्जिंग और कई स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इनमें एंटी-थेफ्ट सिस्टम, पास आने पर लॉक-अनलॉक, साइड स्टैंड अलर्ट और रियल-टाइम व्हीकल डायग्नोस्टिक्स शामिल हैं। लॉजिक्स को मजबूत प्लास्टिक बॉडी के साथ बनाया गया है।