.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Df982fda7-72ca-454c-a18c-67edeb82a3fb&w=3840&q=75)
Zelo Electric Launch New Scooter: भारतीय बाजार में ZELO ELECTRIC कंपनी ने अपना सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर Knight+ को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेहतर परफॉर्मेंस, सेफ्टी और शानदार डिजाइन के साथ लेकर आया गया है। भारत में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 59,990 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। बता दें कि इस स्कूटर को शानदार 6 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
100 किमी तक देती है ड्राइविंग रेंज
ZELO Knight+ इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.8kWh की पोर्टेबल LFP बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज होने पर 100 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देती है। साथ ही इसमें 1.5kW मोटर दिया गया है, जिसकी मदद से इलेक्ट्रिक स्कूटर को 55 किमी / घंटा की टॉप स्पीड तक ले जाया जा सकता है। इस स्कूटर में कई और शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इस स्कूटर को शहर के ट्रैफिक से लेकर छोटे कस्बों में या लंबी ग्रामीण सड़कों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: Electric Bike Launch: ओबेन रार EZ Sigma इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत और शानदार फीचर्स
6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध
आपको बता दें कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आरामदायक और स्थिर राइडिंग के लिए क्रूज कंट्रोल, फॉलो-मी-होम हेडलाइट्स, फोन या गैजेट्स को चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट और पोर्टेबल बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 6 कलर ऑप्शन देखने को मिलेंगे, जिसमें ग्लॉसी व्हाइटस, ग्लॉसी ब्लैक, मैट ब्लू और व्हाइट, मैट रेड और व्हाइट, मैट येलो और व्हाइट और मैट ग्रे और व्हाइट कलर शामिल है।