Zelo Electric New Launch: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर Zelo Electric ने अपना खास तोहफा पेश कर दिया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्कूटर Knight+ का नया 'Rani Edition' लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने आकर्षक 'बेबी पिंक' कलर और दमदार फीचर्स के कारण चर्चा में है। कंपनी ने देशभर में इसके प्रोडक्शन को 999 यूनिट तक सीमित कर दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
कितनी है कीमत
Zelo Knight+ Rani Edition का डिज़ाइन काफी यूनिक और आकर्षित करने वाला बनाया गया है। इसें पेस्टल पिंक बॉडी के साथ व्हाइट पैनल और डिटेलिंग दी गई है, जो इसे स्टाइलिश लुक देती है। इसकी बुकिंग कंपनी के आधिकारिक डीलर नेटवर्क और वेबसाइट के जरिए शुरू हो चुकी है। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 69,990 रुपये है। ये स्टैंडर्ड नाइट+ मॉडल के बराबर है। भारत में इस कंपनी ने फिलहाल चार इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं, जिनके नाम Zoop, Knight, Zaeden और Zaeden+ हैं।
मिलेगी दमदार बैटरी
Zelo Knight+ Rani Edition में 1.8 kWh की पोर्टेबल LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी दी गई है। LFP बैटरी अपनी थर्मल स्टेबिलिटी और लंबी लाइफ के लिए जानी जाती है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 100 किमी तक की रेंज देता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 55 किमी/घंटा है, जो शहर में ड्राइविंग के लिए एकदम सही है। इसकी बैटरी रिमूवेबल (Portable) है, यानी आप इसे घर या ऑफिस में मोबाइल की तरह कहीं भी चार्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Fastest Electric Motorcycles: ये हैं भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें, जो देती हैं स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर
मिलेंगे ये फीचर्स
Knight+ Rani Edition कई स्मार्ट फीचर्स से लैस है। इसमें Hill Hold Control, Cruise Control, Follow-Me-Home हेडलैंप, USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें पार्किंग के बाद भी कुछ देर तक लाइट जलती रहती है ताकि रास्ता दिखाई दे।
आने-जाने की सुविधा मिलना बहुत मायने रखता
कंपनी के को-फाउंडर आदित्य बहेती ने लॉन्च के दौरान कहा कि उनकी कंपनी हमेशा से मानती है कि लोगों को आज़ादी से कहीं भी आने-जाने की सुविधा मिलना बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि रानी एडिशन उन महिलाओं को समर्पित है, जो हर दिन इस देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं।