MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। नतीजे सीएम हाउस ( भवन) में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री मोहन यादव जारी किये जाएंगे। रिजल्ट की घोषणा होते ही डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in, mpreuslts.nic.in पर एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद छात्र रोल नंबर दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। साइट के अलावा परिणाम डिजीलॉकर, एप या MPBOSE के एप से भी चेक किया जा सकेगा।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर high School Certificate Examination (HSC)-10th Result 2026' या 'Higher Secondary School Certificate Examination (HSSC) Result 2026-12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर (Roll Number) और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
4. 'Submit' बटन दबाते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
SMS से ऐसे पाएं रिजल्ट
एमपी बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट एसएमएस से पाने के लिए स्टूडेंट्स यह तरीका अपना सकते हैं। अपने फोन पर टाइप करें MPBSE12 इसके बाद लिखें अपना रोल नंबर और भेज दें 56263 पर। मान लीजिए आपा रोल नंबर है 987654 तो लिखें MPBSE12 987654 और भेज दें 56263 पर। इतना करने से घोषित हो जाने के बाद आपका रिजल्ट फोन पर एसएमएस के रूप में भेज दिया जाएगा।
इन वेबसाइट से भी कर सकेंगे चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एवं अभिभावक mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in से भी रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
एमपी 12वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी
MP Board 10th-12th Second Exam 2026 Datesheet के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं 7 मई से शुरू होंगी। 10वीं बोर्ड एग्जाम 19 मई तक और 12वीं बोर्ड एग्जाम 25 तक आयोजित किए जाएंगे। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है सरकारी रिजल्ट से संबंधित ताजा जानकारी के लिए यहां दिए जा रहे अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।