CBSE Class 10 Result 2026: CBSE बोर्ड आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी आधिकारिक समय घोषित न किया गया हो, लेकिन सूत्रों की मानें तो आज रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने पर छात्र अपने मार्क्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके साथ ही छात्रों के लिए मार्कशीट डाउनलोड करने की व्यवस्था डिजिलॉकर और उमंग APP पर भी की जाएगी।
पूरे देश में करीब 25 लाख छात्र बेसब्री से इस खबर का इंतजार कर रहे हैं कि रिजल्ट कब आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई की तरफ से रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है। गौरतलब को कि इस साल 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई थीं।
ऐसे बनाए Digilocker अकाउंट
अगर किसी छात्र के पास APAAR आईडी नहीं है, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। वह डिजिलॉकर ऐप पर अपना अकाउंट बनाकर परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं। फिर 'Get started' पर क्लिक करें। इसके बाद स्कूल द्वारा दिए गए एक्सेस कोड और जरूरी जानकारी भरें। अब मोबाइल नंबर OTP से सत्यापित करें फिर छात्र का अकाउंट तैयार हो जाएगा। इसके बाद रिजल्ट जारी होते ही आपकी मार्कशीच डिजिलॉकर पर दिखाई देगी।
यह भी पढ़ें: Ambedkar Jayanti 2026: सफलता की गारंटी हैं बाबा साहेब के ये अनमोल विचार, छात्रों के लिए आज भी सबसे बड़े प्रेरणास्रोत
डिजीलॉकर पर रिजल्ट कैसे देखें?
1. सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbse पर जाएं।
2. अगर पहले से अकाउंट नहीं है, तो मोबाइल नंबर से साइन अप करें।
3. इसके बाद “Education” या “Issued Documents” सेक्शन में जाएं।
4. फिर छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि भरें।
5. छात्र की डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
रिजल्ट देखने के अन्य माध्यम
डिजीलॉकर के अलावा छात्र इन वेबसाइटों पर भी अपनी नजर रख सकते हैं:
esults.cbse.nic.in
cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in (डिजिलॉकर)
umang.gov.in (उमंग ऐप/पोर्टल)
cbse.nic.in
इस दिन हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि क्लास 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई थी। इस साल कक्षा परीक्षा में करीब 25 लाख छात्रों ने भाग लिया। ये परीक्षाएं देशभर के 8,074 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गईं।
कितने नंबर जरूरी?
बोर्ड के नियम के अनुसार परीक्षा में पास होने के लिए कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक जरूरी होते हैं। अगर कोई छात्र एक या दो अंकों से पास होने से रह जाता है, तो बोर्ड की ओर से उसे ग्रेस मार्क्स देने का प्रावधान भी है।