Mahindra New Launch: भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। महिंद्रा अपनी सबसे लोकप्रिय ऑफ-रोडर Thar (3-Door) के नए फेसलिफ्ट वर्जन पर तेजी से काम कर रही है। हाल ही में इस एसयूवी को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके एक्सटीरियर और डिजाइन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। तो आइए जानते हैं कि इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं।
टेस्टिंग के दौरान देखी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के लॉन्च से पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इस एसयूवी को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इसके फ्रंट का डिजाइन Mahindra Thar Roxx की हो सकता है। फेसलिफ्ट वर्जन में भी थार रॉक्स की तरह ही गोल एलईडी डीआरएल को दिया जाएगा।
मिलेंगे ये फीचर्स
लीक हुई जानकारी के मुताबिक, केवल बाहर ही नहीं बल्कि केबिन के अंदर भी बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें अब 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है। इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें Level-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी दिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Tata Harrier EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या है खासियत और कितनी है कीमत
इंजन में होगा बदलाव?
रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इस एसूयवी में मौजूदा इंजन के विकल्प ही दिए जा सकते हैं। जिसमें 2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टर्बो इंजन, 1.5 लीटर डीजल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प शामिल होंगे। इसके साथ ही इसमें ऑफ रोडिंग क्षमता को भी दिया जाएगा।
कब होगी लॉन्च?
हालांकि महिंद्रा ने आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे 2026 के मध्य के आसपास भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है।