Amla-Jaggery Candy: आंवला और गुड़ की कैंडी एक स्वादिष्ट और पारंपरिक भारतीय नुस्खा है, जो खट्टे-मीठे स्वाद के साथ कई स्वास्थ्य लाभ देती है। आंवला विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जबकि गुड़ आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। यह कैंडी चीनी की जगह गुड़ से बनने के कारण ज्यादा हेल्दी विकल्प मानी जाती है। तो आइए जानते हैं आंवला और गुड़ की कैंडी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
वजन को करे कम
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको आंवला और गुड़ की कैंडी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।
इम्यूनिटी को करे बूस्ट
अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको आंवला और गुड़ की कैंडी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में विटामिन सी मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
यह भी पढ़ें: Throat Ulcers: गले में छाले की समस्या से हैं परेशान, इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत
हड्डियों के लिए फायदेमंद
अगर आप आंवला और गुड़ की कैंडी का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और मजबूत बनाने में मदद करता है।
पाचन के लिए फायदेमंद
अगर आप आंवला और गुड़ की कैंडी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
अगर आप आंवला और गुड़ की कैंडी का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ई और विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।