Government Jobs Without Interview: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सिलेक्शन प्रोसेस सबसे अहम होता है। आमतौर पर सरकारी नौकरियों में लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होता है, लेकिन कई भर्तियां ऐसी भी होती है, जिसमें आपका चयन केवल लिखित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट/फिजिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के आधार पर होता है। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ भर्तियों के बारे में जिसमें केवल एग्जाम के आधार पर सिलेक्शन होता है और इंटरव्यू की जरूरत नहीं होती है।
SSC CGL
SSC CGL (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) परीक्षा का आयोजन ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए किया जाता है। इसमें चयन के लिए पहले Tier-1 परीक्षा और Tier-2 परीक्षा के बाद सीधे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया जाता है। इसमें केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में बड़े पदों पर बिना इंटरव्यू नियुक्ति मिलती है।
SSC CHSL
SSC CHSL (कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल) परीक्षा 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए होती है। इसमें Tier-1, Tier-2 परीक्षा और पद के अनुसार टाइपिंग/स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाता है। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है। इसमें भी इंटरव्यू नहीं लिया जाता है।
SSC GD
एसएससी जीडी (SSC GD) भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्शन प्रोसेस में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होता है।
SSC MTS एवं हवलदार
SSC MTS एवं हवलदार परीक्षा में भी 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। इसके सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें, तो इसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है। वहीं, हवलदार पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल भी होता है।
इंडिया पोस्ट GDS
इंडिया पोस्ट GDS (ग्राम डाक सेवक) भर्ती में भी 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में न तो कोई लिखित परीक्षा होती है और न ही इंटरव्यू होता है। इसमें उम्मीदवारों का सेलेक्शन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होता है।
यह भी पढ़ें: Clerk Recruitment 2026: पंजाब कोर्ट में क्लर्क के 1200 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 7 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
RRB Group D
RRB Group D में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें सीबीटी CBT, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर सेलेक्शन होता है।
RRB NTPC
RRB NTPC (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) भर्ती में 12वीं पास और ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्शन प्रोसेस में CBT Stage-1, CBT Stage-2, पोस्ट के अनुसार टाइपिंग/एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच शामिल होता है। इसमें भी इंटरव्यू का कोई झंझट नहीं है।