Tata Sierra SUV: टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी मोस्ट-अवेटेड SUV टाटा सिएरा को लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी की ओर से गाड़ी की बुकिंग शुरू हुई, जिसमें सिएरा ने पहले ही दिन इतिहास रच दिया। ऑर्डर बुक खुलते ही नई टाटा सिएरा को 70 हजार से ज्यादा बुकिंग मिली है। Tata Sierra काफी समय से चर्चा में रहने वाली नई कारों में से एक रही है और इस कार को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
सफलता की कहानी लिखनी शुरू कर दी
कंपनी का कहना है कि पहले दिन ही इस एसयूवी के बुकिंग के आंकड़ों ने इसकी सफलता की कहानी लिखनी शुरू कर दी है। वहीं टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि नई सिएरा को ज्यादा स्पेश, बेहतर कंफर्ट, एडवांस सेफ्टी और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर डेवलप किया गया है।
यह भी पढ़ें: Fog Tips: सर्दियों में कार की विंडशील्ड में जम जाता है फॉग, तो इन आसान तरीकों से चुटकियों में करें साफ
15 जनवरी से शुरू होगी डिलीवरी
आपको बता दें कि नई टाटा सिएरा को 25 नवंबर 2025 को बाजार में लॉन्च किया गया था। इसकी एक्स शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये तक जाती है। वहीं नई टाटा सिएरा की डिलीवरी 15 जनवरी से शुरू होने वाली है।
एसयूवी का दमदार इंजन
आपको बता दे कि नई टाटा सिएरा को कई इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक शामिल है। पेट्रोल वर्जन में टाटा का नया 1.5L टर्बोचार्ज्ड इंजन है। यह इंजन हाई ट्रिम्स के लिए रिजर्व हो सकता है, जबकि निचले वेरिएंट्स में 1.5L TGDI नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। डीजल मॉडल में Curvv से लिया गया 1.5 लीटर इंजन है। सिएरा ईवी, हैरियर ईवी के साथ अपना पावरट्रेन साझा करेगी, जो वर्तमान में 55kWh और 65kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
एसयूवी के सेफ्टी फीचर्स
वहीं सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो टाटा सिएरा में 6 एयरबैग, ISOFIX सीट एंकर्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक को स्टैंडर्ड के रूप में शामिल किया है। इसके साथ ही इसमें 360-डिग्री कैमरा सेटअप, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ABS विद EBD, हिल-होल्ड और 22 फीचर्स वाले लेवल 2+ ADAS सूट जैसी आधुनिक और प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।