UPTET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 के रिजल्ट को लेकर आई आपत्तियों पर बड़ा फैसला लिया है। आयोग को परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट उम्मीदवारों से कुल 72,000 आपत्तियां मिली थी। 6 सदस्यीय समिति की जांच के बाद इनमें से 71,000 से अधिक आपत्तियों को सिरे से खारिज कर दिया गया है। आयोग ने सिर्फ कुछ सफल उम्मीदवारों के रिजल्ट में दर्ज गलतियों को ठीक करने की मांग को स्वीकार किया।
OMR में गलती पर आयोग ने नहीं दी राहत
आयोग की जांच समिति ने शिकायतों को चार श्रेणियों में बांटा था, जिसमें से पहली कैटेगरी में ओएमआर शीट से जुड़ी शिकायत थी। अनुक्रमांक या प्रश्न पुस्तिका क्रमांक के गोले गलत भरने या खाली छोड़ने वाले उम्मीदवारों को कोई राहत नहीं मिली है।
नॉर्मलाइजेशन पर भी नहीं बदले अंक
वहीं दूसरी कैटेगरी में नॉर्मलाइजेशन के बाद स्कोर कम होने की शिकायतें थी। अलग-अलग शिफ्टों के कठिनाई स्तर को संतुलित करने के अपनाई गई नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को आयोग ने वैज्ञानिक और नियमसंगत माना है। इसके कारण अंक कम होने की शिकायतें रद्द कर दी गई।
आंसर-की के आधार पर भी नहीं बढ़े अंक
तीसरी कैटेगरी में आंसर की के आधार पर कम अंक मिलने को लेकर आपत्ति दर्ज की गई थी। उत्तर कुंजी के आधार पर दोबारा अंक बढ़ाने की मांग को भी स्वीकार नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें: MP Vacancy 2026: मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
प्रमाण पत्र में गलती सुधारने का मिलेगा मौका
चौथी कैटेगरी में प्रमाण पत्र में नाम, पिता या पति का नाम, जन्मतिथि और कैटेगरी से जुड़ी गलतियों को लेकर आवेदन आए थे। इसमें शामिल 500 से 700 सफल उम्मीदवारों को आयोग ने राहत दी है। जिन अभ्यर्थियों के पार्सिंग सर्टिफिकेट में नाम, पिता का नाम, पति का नाम, जन्मतिथि या कैटेगरी में गलती हुई है, वे इसमें बदलाव करवा सकेंगे।