8th Pay Commission Recruitment : 8वें केंद्रीय वेतन आयोग में काम करने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज बड़ा मौका है। आयोग की ओर से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर निकाली गई 20 कंसल्टेंट पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है। इस भर्ती में Senior Consultant, Consultant और Young Professional के पद शामिल हैं। खास बात यह है कि Senior Consultant पद पर चयनित उम्मीदवार को हर महीने 1.8 लाख रुपये तक का तय पारिश्रमिक मिल सकता है।
किस पद पर कितनी वैकेंसी
आयोग ने कुल 20 पदों को तीन श्रेणियों में बांटा है। Senior Consultant के 5 पद हैं और इसके लिए अधिकतम उम्र 45 साल रखी गई है। Consultant के 5 पदों के लिए अधिकतम उम्र 40 साल है, जबकि Young Professional के 10 पदों के लिए अधिकतम उम्र 32 साल निर्धारित की गई है। उम्र और अनुभव की गणना के लिए 1 अप्रैल 2026 को कटऑफ डेट माना जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों के लिए Finance, Human Resources, Industrial Relations या संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स डिग्री या MBA करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। Legal क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए भी अवसर है। LLB के साथ Bar Council या Bar Association में एनरोलमेंट और Legal Research अथवा Service Matters से जुड़े कोर्ट या ट्रिब्यूनल अनुभव वाले उम्मीदवार पात्र हो सकते हैं। Excel, spreadsheets और presentation tools की जानकारी भी जरूरी होगी।
ये भी पढ़ें : Delhi में Traffic पुलिस से नहीं बच पाएंगे! लोकल पुलिस के हाथ आया तो कटेगा ई-चालान
काम क्या करना होगा
चयनित कंसल्टेंट्स को आयोग के काम में कई स्तरों पर सहयोग करना होगा। इसमें वेतन, भत्ते, पेंशन और मौजूदा pay structure का विश्लेषण, डेटा और सर्वे का अध्ययन, लीगल रिसर्च और सरकारी विभागों के साथ समन्वय शामिल है। इसके अलावा कर्मचारियों के रिप्रेजेंटेशन की जांच, सिफारिशों के वित्तीय प्रभाव का आकलन और रिपोर्ट व प्रेजेंटेशन तैयार करने की जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
कितना मिलेगा पारिश्रमिक
Senior Consultant को फुल-टाइम काम के लिए 1.8 लाख रुपये, Consultant को 1.2 लाख रुपये और Young Professional को 90 हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक मिलेगा। कम कार्यदिवसों के लिए भी अलग भुगतान तय है। नियुक्ति शुरुआत में एक साल या आयोग के कार्यकाल तक, जो पहले पूरा हो, के लिए होगी। प्रदर्शन के आधार पर अवधि बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। योग्य उम्मीदवारों को 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा, क्योंकि हार्ड कॉपी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।