Jaipur Gold Asharfi Sweet: दीपावली के मौके पर राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बेहद अनोखी और शाही मिठाई खर्चा का विषय बनी हुई है। इस खास मिठाई का नाम अशर्फी है। दिखने में यह सोने के सिक्के जैसी है और इसकी कीमत 9 ग्राम के सिर्फ एक पीस के लिए 1,111 रुपये रखी गई है। यानि एक किलो मिठाई की कीमत 1 लाख 23 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है।
मिठाई की खासियत
इस महंगी मिठाई के अंदर बादाम और अन्य प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया गया है, जबकि इसके ऊपर शुद्ध सोने की परत (गोल्ड फॉयल) चढ़ाई गई है। मिठाई के ऊपर सोने की पतली परत चढ़ाई जाती है और केसर से इसे सजाया जाता है। यानि यह सिर्फ सोने के सिक्के जैसी दिखने वाली मिठाई नहीं है, बल्कि इसमें खाने लायक सोने का भी इस्तेमाल किया गया है।
शुभ अंक का महत्व
अगर आप इसका पूरा डिब्बा खरीदना चाहते हैं, तो उसमें नौ पीस मिलेंगे और डिब्बे की कीमत 9,999 रूपये है। इसका एक पीस 1,111 रुपये का रखने के पीछे शुभ अंक का खास ध्यान रखा गया है।
राजा-महाराजाओं वाला अंदाज
इस तैयार करने वाली फर्म की फाउंडर सीए अंजलि जैन के अनुसार, इस मिठाई का मकसद पुराने समय में राजा-महाराजाओं के दौर की सोने की अशर्फी बांटने की परंपरा को एक आधुनिक और मीठे रूप में वापस लाना है।
यह भी पढ़ें: Diwali से पहले रेस्टोरेंट में खाना होगा महंगा, मेन्यू की कीमतों में 15% तक बढ़ोतरी की तैयारी
मिठाई देना पुरानी परंपरा
दीपावली पर मिठाई देना पुरानी परंपरा है। पहले लोग घर की बनी मिठाई और लड्डू बांटते थे, फिर बाजार में काजू कतली, ड्राई फ्रूट्स, सोन पापड़ी और पैंकिग वाले गिफ्ट बॉक्स देने लगे। अब इसी कड़ी में सोने की परत वाली अशर्फी भी शामिल हो गई है। हालांकि यह मिठाई हर किसी के बजट में सेट नहीं होगा, लेकिन महंगे और अलग तरह के तोहफे पसंद करने वालों के लिए ये बेहतरीन विकल्प है।