Honda Diwali Offer: दिवाली के इस त्योहारी सीजन में अगर आप एक नई SUV घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो Honda Elevate आपके लिए एक बेहतरीन और किफायती विकल्प साबित हो सकती है। कार निर्माता कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी-भरकम डिस्काउंट दे रही है। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि डिस्काउंट की रकम कार के स्टॉक और हाल ही में लॉन्च हुए नए फेसलिफ्ट मॉडल पर अलग-अलग है।
₹2.30 लाख तक की बचत
कंपनी के डीलर्स के पास उपलब्ध पुराने (प्री-फेसलिफ्ट) स्टॉक पर सबसे ज्यादा फायदे दिए जा रहे हैं। Top-Spec ZX वेरिएंट पर सबसे ज्यादा फायदा दिया जा रहा है. खरीदार इस पर 50 हजार रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ-साथ 80 हजार रुपये के एडिशनल एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा 1,00,000 रुपये तक का मुफ्त एक्सेसरीज पैकेज भी मिल रहा है। इस तरह के कुल मिलाकर इस मॉडल पर 2.30 लाख रुपये की बचत हो रही है।
वहीं, इसके V वेरिएंट पर 40,000 का कैश डिस्काउंट और 40,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। जबकि इसके VX वेरिएंट पर 20,000 का कैश डिस्काउंट और 30,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। बता दें, एक्सचेंज बोनस का पूरा लाभ तभी मिलेगा, जब आप अपनी पुरानी कार एक्सचेंज करेंगे।
नई 2026 होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट पर ऑफर्स
हाल ही में अक्टूबर 2026 में लॉन्च हुई नई एलिवेट पर लिमिटेड डिस्काउंट मिल रहे हैं। इस नए मॉडल पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है, लेकिन इस पर एक्सचेंज बोनस 30,000, लॉयल्टी बेनिफिट 4,000, होंडा-टू-होंडा एक्सचेंज 6,000, कॉर्पोरेट डिस्काउंट 6000 के साथ-साथ 7 साल की एक्सटेंडेट वारंटी कीमत 18,600 पर विशेष छूट मिल रही है।
नई एलिवेट में क्या है खास
2023 में डेब्यू के बाद यह SUV का पहला बड़ा अपडेट है। इस नए मॉडल में आगे की तरफ कनेक्टेड LED DRLs, नई फ्रंट ग्रिल और पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेल लैंप्स के साथ एक नया और आकर्षक लुक दिया गया है। इसके VX और उससे ऊपर के वेरिएंट्स में 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं. केबिन के अंदर वायरलेस एंड्रॉ/ड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 8-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और वेंटिलेटेड व पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स दी गई हैं।
यह भी पढ़ें: त्योहारों में बढ़ा Honda का जलवा! अक्टूबर में बेचे 7.34 लाख दोपहिया वाहन, दर्ज की 13% की ग्रोथ
इंजन और माइलेज
नई Elevate में भी पुराना 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही मिलता है जो 121PS की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल वेरिएंट 15.31kmpl और CVT वेरिएंट 16.61kmpl का माइलेज देता है