Acharya Balkrishna Ke Nuskhe: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खानपान और कसरत की कमी के कारण जोड़ों और घुटनों का दर्द सिर्फ बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। पेनकिलर दवाओं के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए लोग अब दोबारा देसी और आयुर्वेदिक नुस्खों का रूख कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं जोड़ों के दर्द को ठीक करने के घरेलू उपायों के बारे में।
दालचीनी और शहद का मिश्रण
हाल ही में पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण ने सोशल मीडिया पर जोड़ों के दर्द से राहत पाने का एक बहुत ही आसान और घरेलू उपाय बताया है। उनके अनुसार दालचीनी और शहद का मिश्रण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में बेहद मददगार साबित होता है।
कैसे बनाएं ये ड्रिंक
बता दें कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसे घर पर तैयार किया जा सकता है।
1. सबसे पहले एक कप पानी में आधा छोटा चम्मच दालचीनी का पाउडर डालकर अच्छी तरह उबाल लें।
2. पानी उबल जाने के बाद इसे छान लें और थोड़ा ठंडा होने दें।
3. जब पानी हल्का गुनगुना रह जाए, तो इसमें एक छोटा चम्मच शुद्ध शहद मिला लें।
4. इस मिश्रण को दिन में दो बार, एक बार सुबह खाली पेट और एक बार शाम को पीना फायदेमंद रहता है।
यह भी पढ़ें: Ayushman Card Complaint: आयुष्मान कार्ड धारक ध्यान दें! अस्पताल मना करे इलाज तो इस तरह दर्ज कराएं शिकायत
क्यों असरदार है दालचीनी और शहद
बता दें कि दालचीनी में सिनेमेल्डिहाइड नाम का तत्व और भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की अंदरूनी सूजन और दर्द को कम करते हैं। वहीं शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। जब ये दोनों प्राकृतिक चीजें एक साथ मिलती है, तो इनका असर दोगुना हो जाता है। जोड़ों के दर्द के अलावा यह नुस्खे सर्दी-खांसी और पेट की समस्याओं में भी आराम दिलाता है।