JEE Main Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एंजेंसी (NTA) की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Admit Card for JEE(Main)-2026 [Session-I] is LIVE! लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर सबमिट करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BTech Entrance Exams: नहीं पास कर पाए JEE एग्जाम, तो इन परीक्षाओं से भी खुलते हैं इंजीनियर बनने के रास्ते
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि एनटीए की ओर से 21, 22, 23 एवं 24 जनवरी 2026 को होने वाले परीक्षाओं के लिए अभी एडमिट कार्ड जारी किया गया है। अन्य डेट्स की परीक्षा के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किये जाएंगे। एग्जाम का आयोजन प्रतिदिन दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन अपरान्ह 3 बजे से शाम 6 बजे तक करवाया जाएगा।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आई़डी ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा के दिन परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
किस लिए होती है जेईई मेन परीक्षा
जेईई मेन भारत की इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानि एनटीए की ओर से किया जाता है। यह परीक्षा बी.टेक/बी.ई. प्रोग्राम के लिए होती है। अच्छे अंक आने पर छात्र जेईई एडवांस 2026 देने के लिए पात्र बनते हैं।