NEET UG counselling 2026: नीट यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब लाखों अभ्यर्थियों की नजरें मेडिकल काउंसलिंग कमेटी पर टिकी हैं। एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग जैसे मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द जारी होने की उम्मीद है। शेड्यूल जारी होते ही अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद सीट आवंटन और एडमिशन के प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। बता दें कि इस साल नीट परीक्षा में 11.21 लाख से ज्यादा छात्र सफल हुए हैं, जबकि देश भर में एमबीबीएस की कुल 1,36,939 सीटें ही उपलब्ध है। ऐसे में सीमित सीटों की वजह से इस बार एडमिशन के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
कब शुरू हो सकती है काउंसलिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेडिकल काउंसिल कमेटी किसी भी वक्त काउंसलिंग की तारीखों का ऐलान कर सकता है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें, 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा की काउंसलिंग एमसीसी करेगी, जिसके जरिए एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के अलावा एम्स, जेआईपीएमईआर, केंद्रीय विद्यालय, डीम्ड यूनिवर्सिटी, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों, एएफएमएस इंस्टीट्यूट और बीएससी नर्सिंग की सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। वहीं 85 प्रतिशत स्टेट कोटा की काउंसलिंग राज्यों की अपनी संबंधित अथॉरिटी करेगी।
काउंसलिंग में हो सकते हैं चार राउंड
पिछले सालों की तरह इस बार भी काउंसलिंग प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जा सकती है। इसमें राउंड-1, राउंड-2, मॉप अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल रहेंगे। हर एक राउंट में सीट अलॉट होने के बाद उम्मीदवारों को तय समय सीमा के अंदर कॉलेज में रिपोर्ट करके एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
1. काउंसलिंग शुरू होने पर एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और नीट यूजी की डिटेल्स भरें।
3. रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दे।
4. फॉर्म भरने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़ें: Rani Laxmi Bai Scooty Yojana: यूपी में मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
नीट यूजी एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड
10वीं और 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
वैलिड फोटो पहचान पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर