Ai+ New Launch: स्मार्टफोन ब्रांड Ai+ ने भारत में हाल ही में अपना एक नया फोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Pulse 2 के नाम से पेश किया था। इस फोन की सेल आज यानी 11 मार्च से शुरू हो रही है। ये नया डिवाइस पिछले साल के AI+ Pulse का अगला मॉडल है। डिवाइस में 6,000mAh की Li-पॉलीमर बैटरी दी गई है। साथ ही कई दमदार फीचर्स भी दिए गए हैं। तो आइए जानते हैं इस फोन की कीमत कितनी है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
फोन की कीमत
आपको बता दें कि इस फोन की सेल आज यानि 11 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। इस डिवाइस को आप फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं। कीमत की बात करें, तो Ai+ Pulse 2 के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है, जबकि 6GB+128GB मॉडल की कीमत 7,999 है। ये कीमत सेल के पहले 24 घंटों के लिए है।
यह भी पढ़ें: Poco New Launch: भारत में लॉन्च हुआ Poco C85x 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
मिलेंगे ये फीचर्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Ai+ Pulse 2 में 6.745-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिस्प्ले 450 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और इसमें 10-पॉइंट टच सपोर्ट भी मिल रहा है।
मिलेगा दमदार कैमरा और बैटरी
डिवाइस में 6,000mAh की Li-पॉलीमर बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। बड़ी बैटरी के बाद भी Ai+ का दावा है कि फोन अपनी कैटेगरी में स्लिम डिजाइन ऑफर कर रहा है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का डुअल AI रियर कैमरा देखने को मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।