Poco New Launch: चीन की स्मार्टफोन कंपनी Poco ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Poco C85x 5G के नाम से पेश किया है। इस फोन की सेल जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Poco C85x 5G में 6,300mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है। साथ ही इसमें कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि Poco C85x 5G को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसमें ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर शामिल है। वहीं, कीमत की बात करें, तो Poco C85x 5G के बेस वेरिएंट 4GB+ 64GB की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट 4GB+128GB की कीमत 11,999 रुपये है। इस डिवाइस की पहली सेल 14 मार्च को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: Samsung New Launch: सैमसंग का नया धमाका! भारत में जल्द लॉन्च होगा Galaxy M17e 5G, Amazon पर टीजर लाइव
मिलेंगे ये फीचर्स
पोको के इस फोन में 6.9-इंच HD+ AdaptiveSync डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट मिल रहा है। फोन में लेटेस्ट Android 16-बेस्ड HyperOS 3 है। इसके अलावा Poco C85x 5G में 6,300mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है। साथ ही डिवाइस 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
मिलेगा दमदार कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा मिल रहा है, जहां 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। डिवाइस 10x तक का डिजिटल जूम भी ऑफर कर रहा है। फोन में पीछे की तरफ एक अनस्पेसिफाइड सेकेंडरी कैमरा भी मिल रहा है। जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP कैमरा है।