AIIMS INI CET Result: ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) की तरफ से राष्ट्रीय महत्व संस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (INICET) के जनवरी 2026 सत्र के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकता है।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी Registration ID पासवर्ड दर्ज करेंष
STEP 4. आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bank of Baroda Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
इस दिन हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि एम्स की ओर से आईएनआई सीईटी परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर 2025 को किया गया था। यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को एमडी, एमएस, एमएच, डीएम, एमडीएस और एमडी जैसे पीजी कोर्स में एडिशन मिलता है।
साल में दो बार आयोजित होती है परीक्षा
बता दें कि INI CET परीक्षा साल में दो बार – जनवरी और जुलाई में आयोजित की जाती है। परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं इस संबंध से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।