Bank of Baroda Jobs: अगर आप बैंकिग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 115 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 115 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें प्रोजेक्ट मैनेजर, लॉ ऑफिसर, आईटी ऑफिसर, एआई डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट, सिविल इंजीनियर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जैसे कई अहम तकनीकी और प्रोफेशनल के पद शामिल है।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एसटी, एससी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम के जरिए ही किया जाएगा।