AIIMS Patna Recruitment 2025: मेडिकल फिल्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) पटना ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 117 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर भी आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले AIIMS पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Senior Resident Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
STEP 4. फिर आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
STEP 5. अंत में कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें, फॉर्म सबमिट करें।
यह भी पढ़ें: IOCL JE Result 2025 OUT: इंडियन ऑयल जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, इस लिंक से करें चेक
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आपको बता दें कि सीनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमडी, एमएस, डीएनबी या डीएम की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए तो, इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1200 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
बता दें कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 67,700 रुपये की बेसिक सैलरी दी जाएगी।