AFCAT 1 2026 Notification: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 1 2026) की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। इंडियन एयरफोर्स (IAF) की ओर से आवेदन शुरू होने और खत्म होने की तिथियों में बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा की गई है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब एफकैट 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू की जाएगी, जो कि 14 दिसंबर तक चलेगी।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि पहले एफकैट 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2025 से शुरू होनी थी और 9 दिसंबर तक चलनी थी, लेकिन अब 17 नवंबर से शुरू की जाएगी, जो कि 14 दिसंबर तक चलेगी। वहीं आवेदन तिथि के साथ-साथ एफकैट 1 परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 31 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद 'IAF AFCAT 01/2026' लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब मांगी गई जानकारी भरें और सही साइज में जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 4. अंत में आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें।
यह भी पढ़ें: MJP recruitment 2025: महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण में 290 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
आवेदन शुल्क और आयु सीमा
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो आवेदन करने के लिए सभी कैटेगेरी के उम्मीदवारों को 550 रुपये + GST आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि NCC एंट्री उम्मीदवारों को किसी भी तरह की फीस नहीं देना होगा। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो फ्लाइंग ब्रांच के पदों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है, तो वहीं ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल/नॉन-टेक्निकल) के पदों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 26 वर्ष निर्धारित की गई है।