Airtel Recharge: एयरटेल कंपनी ने अपने एक प्लान में बदलाव किया है। जिससे एयरटेल यूजर्स को काफी तगड़ा झटका लगा है। एयरटेल ने 161 रुपए वाले अपने प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव कर दिया है। एयरटेल देश के लगभग सभी टेलीकॉम सर्किल में काम कर रही है। लेकिन अब, कुछ सर्किल में इस प्लान के फायदों को अपडेट या पूरी तरह बदल दिया है। इस वजह से प्लान पहले से ज्यादा मंहगा हो गया है।
मिल रहे कम बेनिफिट्स
इसका सीधा मतलब है कि आप पेमेंट तो उतनी ही रकम का कर रहे हैं, लेकिन आपको पहले के मुकाबले कम बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. लेकिन देखा जाए तो एयरटेल ने इस
प्लान के डेटा बेनिफिट में हल्की सी बढ़ोतरी की है। लेकिन इसकी वैलिडिट कम होने से इस प्लान को महंगा होना माना जा रहा है।
क्या हुआ है 161 रुपए वाले प्लान में बदलाव
एयरटेल का 161 रुपए वाला प्लान उन कस्टमर्स के लिए है जिनके नंबर पर पहले से ही कोई बेस प्रीपेड प्लान एक्टिव है। बता दें कि, 161 रुपए का ये प्लान कोई एक्टिव सर्विस वैलेडिटी के साथ नहीं आता। यानी ये बिना किसी प्राइमरी वैलिडिटी वाले रिचार्ज के काम नहीं करेगा। देश के अलग-अलग हिस्सों में इस प्लान के फायदे अलग-अलग हो गए हैं।
दिल्ली सर्किल में क्या हैं प्लान के फायदे
दिल्ली सर्किल के ग्राहकों के लिए थोड़ी राहत की बात है। क्योंकि दिल्ली सर्किल वाले उपभोक्ताओं को अभी भी इसके पुराने फायदे मिल रहे हैं। दिल्ली में एयरटेल का 161 रुपए वाला प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें 12 जीबी डेटा दिया जाता है। इस प्लान में कॉलिंग और टैक्स्ट मैसेज का बेनिफिट नहीं मिलता।
यह भी पढ़ें: iPhone यूज़र्स के लिए बड़ी खबर; भारत में जल्द आ रहा Apple Pay! Axis Bank के कार्ड से हो सकती है शुरुआत
चेन्नई सर्किल में कैसा है प्लान
चेन्नई सर्किल में एयरटेल के 161 रुपए वाले प्लान में वैलेडिटी कम कर दी गई है। अब इस प्लान में केवल 15 दिन की ही वैलेडिटी मिल रही है। हालांकि कंपनी ने ग्राहकों को फायदा देने के लिए डेटा लिमिट 12 जीबी से बढ़ाकर 15 जीबी कर दी है।