Ajay Devgn Upcoming Sequel Films: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' के तीसरे सीक्वल का ऐलान कर दिया गया है। इसकी पहली झलक का वीडियो भी सामने आ गया है, जो पहले दोनों पार्ट्स से भी खतरनाक दिख रहा है। ‘दृश्यम 3’ की पहली झलक सामने आते ही काफी वायरल हो रही है। ये मच अवेटेड सीक्वल अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वैसे तो अजय देवगन सिर्फ 'दृश्यम 3' ही नहीं बल्कि अपनी कई दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सीक्वल्स की भी तैयारी में लगे हुए हैं। तो आइए जानते हैं अजय देवगन अपने कौन-कौन से अपकमिंग सीक्वल फिल्मों में नजर आएंगे।
‘दृश्यम’
अजय देवगन की हिट फिल्म ‘दृश्यम’ के तीसरे सीक्वल का ऐलान कर दिया गया है। ‘दृश्यम 3’ तीसरी किस्त 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हो रही है, जो 'दृश्यम दिवस' है। जारी वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि वह विजय सलगांवकर एक बार फिर से परिवार को बचाने के लिए उनके आगे खड़े हैं। वीडियो में सस्पेंस से भरे कुछ सीन्स भी देखने के लिए मिलते हैं। बता दें, इसका पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज किया गया था, जो कि हिट रही था. इसके बाद फिल्म का दूसरा हिस्सा साल 2022 में रिलीज किया गया था। फिलहाल ओरिजनल कास्ट के साथ सीक्वल 3 की शूटिंग पूरे जोर-शोर से चल रही है।
धमाल
अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी धमाल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 2026 में ईद पर रिलीज होने की उम्मीद है। बता दें कि धमाल 4 में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, संजीदा शेख, अंजली आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे शानदार कलाकारों दर्शको का फुल एंटरटेनमेंट करते नजर आएंगें। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
शैतान'
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' का अगला पार्ट 2026 में रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इसकी कंफर्म डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है। इसका पहला पार्ट साल 2024 में रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया था और इसने 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी. काले जादू पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था।
गोलमाल 5
अजय देवगन की सुपरहिट फ्रैंचाइजी कॉमेडी फिल्म गोलमाल की 5वीं इंस्टॉलमेंट भी मच अवेटेड है। इसके 5वें पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंताजर है। इस फिल्म से एक बार फिर रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने कोलैब किया है। इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म 2027 में रिलीज की जाएगी। वहीं इसकी शूटिंग 2026 में शुरू की जा सकती है।