Ranveer-Deepika Spotted At Airport: रणवीर सिंह की फिल्म धुरधंर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खुब धमाल मचा रही है। अपनी फिल्म की अपार सफलता के बाद, रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए रवाना हो गए हैं। सोमवार को सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह और दीपिका को परिवार के साथ स्पॉट किया गया। जहां से चुपचाप दोनों न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए रवाना हुए।
हाथों में हाथ डाले आए नजर
बता दें कि आज, 22 दिसंबर 2025 को, रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर रणवीर और दीपिका हाथों में हाथ डाले नजर आए। काले रंग के कपड़ों में ट्विनिंग करते हुए देखा गया। रणवीर सिंह गोल गले की टी-शर्ट और मैचिंग ट्राउजर में बेहद आकर्षक लग रहे हैं। उन्होंने इसके ऊपर ग्रे रंग की लंबी बुनी हुई जैकेट पहनी है। सुपरस्टार ने अपने लुक को ब्लैक बीनी, डार्क सनग्लासेस, ब्लैक शूज और गले में सिल्वर चेन के साथ पूरा किया है। तो वहीं दीपिका ब्लैक ट्राउजर्स और क्लासिक एलिगेंस के साथ बेहद ग्रेसफुल दिखीं। खुले बालों और प्यारी सी मुस्कान के साथ, वह अपने पति का हाथ थामे मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुईं।
परिवार के लोग भी आए नजर
वहीं, थोड़ी देर बाद मुंबई एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भावनानी, मां अंजू भावनानी और बहन रीतिका भावनानी भी नजर आए। सभी ने पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज़ दिए। इस पूरे सीन को देखकर यही कयास लगाए जा रहे हैं कि रणवीर सिंह अपने पूरे परिवार के साथ फिल्म की सफलता और नए साल का जश्न बनाने के लिए निकल पड़े हैं।
धुरधंर का कलेक्शन
वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार हो चुकी है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने अब तक भारत में 555.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 800 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। इस फिल्म में ऱणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना , संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और अन्य कलाकार भी शामिल हैं।