Major Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए ‘नकली विरोध प्रदर्शन’ कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा साजिशों से बाज नहीं आ रही और अब विरोध प्रदर्शनों की ‘शूटिंग’ कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बेरोजगारी और गरीबी का फायदा उठाकर लोगों को ऐसे कामों में शामिल किया जा रहा है।
बेरोजगारी का मुद्दा उठाया
अखिलेश यादव ने कहा कि विरोध में शामिल युवाओं को दोष नहीं दिया जा सकता, क्योंकि मौजूदा हालात में लोग मजबूरी में काम करने को तैयार हैं। उनका आरोप है कि भाजपा पहले हालात खराब करती है और फिर उन्हीं हालात का इस्तेमाल अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करती है।
छल-कपट का अंडरग्राउंड गैंग
सपा प्रमुख ने भाजपा को ‘छल, धोखे और कपट का अंडरग्राउंड गैंग’ करार दिया। उन्होंने कहा कि बंद कमरों में योजनाएं बनाकर राजनीति की जा रही है और ऐसी गतिविधियां देश के इतिहास में नकारात्मक रूप से दर्ज होंगी।
यह भी देखेंःIran Us War: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा, हॉर्मुज मुद्दे पर अड़ा तेहरान, बातचीत पर संकट
पीडीए एकता से घबराई भाजपा
अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज की बढ़ती एकजुटता से डर गई है। उन्होंने दावा किया कि जब यह वर्ग एकजुट होकर खड़ा होगा तो भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
राजनीतिक भविष्य पर उठाए सवाल
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसकी रणनीति अपने ही पीडीए नेताओं के राजनीतिक भविष्य को खत्म करने की है। अखिलेश ने कहा कि 2024 के चुनाव में ऐसे नेताओं को जनता ने नकार दिया था और आगे भी उनका राजनीतिक आधार कमजोर होता जाएगा।