AIBE 21 Admit Card 2026: काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से आज यानी 22 मई को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.allindiabarexamination.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा।
2. एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
4. डमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
एडमिट कार्ड अनिवार्य
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का नाम आदि डिटेल को ध्यान से चेक कर लें। AIBE 21 एग्जाम के लिए जारी हुए दिशा निर्देश में साफ तौर पर कहा गया है कि एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थियों को आईडी पूफ्र ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और आईडी पूफ्र के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 07 जून, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है।
क्या होता AIBE एग्जाम
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा बीसीआई की ओर से आयोजित कराई जाती है। यह परीक्षा कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए संचालित की जाती है। परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है, जिसके बाद लॉ ग्रेजुएस उम्मीदवार कानून का अभ्यास कर सकते हैं।
इन चीजों को न ले जाएं साथ
आपको बता देंकि परीक्षा सेंटर पर मोबाइल फोन, डिजिटल/स्मार्ट वॉच, हैंडबैग, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, पेपर, बुक्स, नोट्स आदि ले जाना मना है। एग्जाम मे अपनी आंसरशीट में गोला भरने के लिए नीले/काले पेन का ही इस्तेमाल करें।