Allahabad High Court Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रेजुएट युवाओं के लिए प्राइवेट सेक्रेटरी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए 195 पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
कितनी मिलेगी सैलरी
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 195 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 10 (56,000-1,77,500) रुपये तक सैलरी दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें: IOCL Apprentice 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सेलेक्शन प्रोसेस
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को अंग्रेजी शॉर्टहैंड और टाइपराइटिंग आनी चाहिए। शॉर्टहैंड के लिए न्यूनतम गति 100 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग के लिए 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। इसके साथ डाटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर संचालन भी आना चाहिए।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1900 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, ईडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1700 रुपये शुल्क जमा करना होगा।