.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D7ef7917e-b5f5-4d6d-9ad2-3d4df6ec97b8&w=3840&q=75)
Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इस सेल में अगर आप आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है, क्योंकि अमेजन की इस सेल में iPhone 15, iPhone 16, iPhone 16 Pro और हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 16e पर धांसू ऑफर मिल रहे है, आप इस सभी फोन्स को काफी सस्ते कीमत पर खरीद सकते हैं, तो देर किस बात की चलिए जानते हैं कि किस आईफोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
आईफोन 15
आईफोन 15 128जीबी वेरिएंट को सितंबर 2024 में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया है, लेकिन अमेजन के इस सेल में इस फोन की कीमत 59,999 रुपए लिस्ट की गई है। वहीं, बैंक ऑफर की बात करें तो SBI कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट (1000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद आईफोन 15 की कीमत 58,999 रुपये हो जाएगी। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर के चलते ग्राहत 47,200 रुपए तक की बचत भी सकते हैं।
आईफोन 16
अमेजन की इस सेल में आईफोन 16 के 128 जीबी वेरिएंट को 72,400 रुपए में लिस्ट किया गया है, जबकि इस फोन की असली कीमत 79,900 रुपए है। वहीं, अगर बैंक ऑफर की बात की जाए तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 2750 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 69,650 रुपये हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: AMAZON SALE: वनप्लस का बंपर सेल धमाका, इतने कम दाम में पहले कभी नहीं मिले स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरबड्स
आईफोन 16e
इसी साल फरवरी महीने में आईफोन 16e को लॉन्च किया गया था, जिसके 128जीबी वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपए थी, लेकिन इस सेल में यह फोन आपको मात्र 49,900 रुपये में मिल रहा है। वहीं, अगर बैंक ऑफर्स की बात करें, तो SBI कार्ड के खरीदने पर आपको इस फोन 1000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंड मिलेगा, जिसके बाद इस फोन की कीमत 48,999 रुपए हो जाएगी।
आईफोन 16 pro
अमेजन की इस सेल में आईफोन 16 pro के 128जीबी वेरिएंट को 1,10,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि इस फोन की असली कीमत 1,19,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं, अगर बैंक ऑफर्स की बात करें, तो SBI क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर फ्लैट 1750 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 1,09,150 रुपये हो जाएगी।