Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इन दिनों हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की सफलता के बीच जिस किरदार की सबसे अधिक चर्चा हो रही है, वो न ही रणवीर सिंह हैं और न ही अर्जुन रामपाल है। बल्कि वो कोई और नहीं टीवी से लेकर बड़े पर्दे पर लोगों को हंसी का फुल डोज देने वाले राकेश बेदी हैं। इस कलाकार ने फिल्म में ऐसी परफॉर्मेंस दी है कि दर्शक दंग रह गए हैं।
धुरंधर 2 में कौन सा रोल किया प्ले
आपको बता दें कि राकेश बेदी ने फिल्म में पाकिस्तानी नेता और भारतीय जासूस जमील जमाली का रोल प्ले किया है। 150 फिल्मों और पॉपुलर टीवी शो में काम कर चुके दिग्गज एक्टर राकेश बेदी ने साल 1979 में फिल्म 'हमारे तुम्हारे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, वैसे क्या आप जानते हैं कि रकेश बेदी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जैसे सुपरहिट शो का भी हिस्सा रहे हैं।
तारक मेहता में कौन सा रोल किया था प्ले
आपको बता दें कि राकेश बेदी ने कोविड के दौर में में साल 2020 में उन्होंने शो की कास्ट का ज्वाइन किया। उनके किरदार का नाम बाबूलाल था, जो एक सिंधी बिजनेसमैन था। तारक मेहता इसी शख्स के यहां नौकरी करते थे। बतौर बॉस राकेश बेदी का किरदार बेहद अड़ियल था। बाबूलाल का ये किरदार शो में हर दिन नहीं नजर आता, लेकिन कभी-कभी ये शो में दिखाया जाता है।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office: 'धुरंधर 2' ने पहले सोमवार को रचा इतिहास, 500 करोड़ क्लब में एंट्री से बस एक कदम दूर!
कुबूल है में कैसा था किरदार?
इसके अलावा जिस 'धुरंधर' टाइटल के लिए आज पूरी दुनिया पागल है, राकेश बेदी उस नाम को 12 साल पहले ही छोटे पर्दे पर जी चुके हैं। राकेश बेदी की एक पुरानी क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। यह क्लिप साल 2014 के सुपरहिट टीवी शो 'कुबूल है' (Qubool Hai) की है, जिसमें करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति लीड रोल में थे। इस धारावाहिक में राकेश बेदी एक बेहद मजेदार और फनी किरदार में नजर आए थे। दिलचस्प बात यह है कि शो में उनके किरदार का नाम 'धुरंधर वातवडेकर' था।
राकेश बेदी का किरदार काफी चर्चा में रहा
वहीं, फैंस का कहना है कि राकेश बेदी असल मायने में इंडस्ट्री के 'असली धुरंधर' हैं। एक तरफ 'कुबूल है' में हंसता-खिलखिलाता किरदार और दूसरी तरफ 'धुरंधर 2' में जासूसी का सस्पेंस राकेश बेदी ने साबित कर दिया है कि उनके जैसा मंझा हुआ कलाकार हर रंग में फिट बैठता है। इसके अलावा 'ऊरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑफिसर के रोल में भारतीय स्पाई का उनका किरदार काफी चर्चा में रहा था।