Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने पहले सोमवार को इतिहास रच दिया। चार दिनों में यह फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड्स बना चुकी है। बीते रविवार को इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। चलिए आइए जानते हैं अपने पहले सोमवार को इस फिल्म ने कितनी कमाई की।
फिल्म का कुल कलेक्शन
'धुरंधर 2' कमाल का प्रदर्शन कर रही है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'धुरंधर 2' ने शुरुआती तीन दिन ताबतड़तोड़ कमाई करने के बाद 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। पहले दिन 145 करोड़ रुपये (पेड प्रिव्यू सहित) कमाए, दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये कमाए, चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
वहीं, सोमवार 23 मार्च को शाम 8 बजकर 7 मिनट बजे तक लगभग 38.71 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अभी 492.83 करोड़ रुपये है।
फिल्म की कहानी
धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म की कहानी रहमान डकैत की मौत के बाद की कहानी को आगे बढ़ाती है। फिल्म में हमजा के रोल में नजर आए रणवीर सिंह ल्यारी के नए गैंगस्टर बनते हैं। रणवीर सिंह फिल्म में इंडियन स्पाई के रोल में हैं और पाकिस्तान के ल्यारी जाकर वहां के गैंगस्टर्स को एक-एक करके मारते हैं। फिल्म में संजय दत्त चौधरी असलम के रोल में हैं।
फिल्म की कास्ट
'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह 'हमजा अली मजारी' (जसकीरत सिंह रंगी) के किरदार में एक भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो कराची के अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करता है। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल के दमदार विलेन अवतारों ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है।
पहला पार्ट दिसंबर में आया
आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज (2026) एक हाई-स्टेक्स, 4 घंटे की हिंदी स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह ने अंडरकवर एजेंट हमजा अली मजारी की भूमिका निभाई है। दिसंबर 2025 में इसका पहला पार्ट रिलीज हुआ था। इसने पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर आधारित अपनी दमदार, देशभक्ति से भरी कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।