सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में बड़ौदा के विकेटकीपर बल्लेबाज अमित पासी ने धुआंधार अंदाज में अपना टी20 डेब्यू यादगार बना दिया। सर्विसेज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 26 वर्षीय पासी ने 55 गेंदों में 114 रन ठोककर मैदान में हलचल मचा दी। उनकी पारी में 9 छक्के और 10 चौके शामिल थे। यह शतक इसलिए भी खास रहा क्योंकि उन्होंने अपने पहले ही टी20 मैच में 10 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पासी को टीम में जितेश शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था, लेकिन अपने पहले ही मैच में उन्होंने ऐसा तूफान मचाया कि सबकी नजरें उन पर टिक गईं।
वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, पासी का नाम इतिहास में दर्ज
अमित पासी टी20 डेब्यू में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बिलाल आसिफ के रिकॉर्ड की बराबरी की है, जिन्होंने 2015 में सियालकोट स्टैलियन्स के लिए खेलते हुए 114 रन बनाए थे। पासी इस सूची में भारत के तीसरे बल्लेबाज भी बने, जिसने डेब्यू टी20 में शतक जमाया। इसके साथ ही वे उन गिने-चुने खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने पहली ही पारी में शीर्ष प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींच लिया। क्रिकेट जगत में अब चर्चा है कि यह खिलाड़ी भविष्य में बड़ौदा और भारत दोनों के लिए बड़ा नाम बन सकता है।
बड़ौदा ने बनाया बड़ा स्कोर, सर्विसेज ने दी कड़ी टक्कर
अमित पासी की शतकीय पारी की मदद से बड़ौदा ने 20 ओवर में 220 रनों का बड़ा टोटल खड़ा किया। जवाब में सर्विसेज की टीम ने मुकाबले को इतना आसान नहीं जाने दिया। कुवार पाठक और रवि चौहान ने 51-51 रन जड़कर मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश की। एक समय पर ऐसा लगा कि सर्विसेज उलटफेर भी कर सकती है। लेकिन आखिरी ओवरों में बड़ौदा के गेंदबाजों ने मैच पर पकड़ बनाई रखी। सर्विसेज की टीम 206 रनों पर सिमट गई और लक्ष्य से 14 रन दूर रह गई। पासी की धमाकेदार पारी की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
इसे भी पढ़ें : संसद में गूंजा वंदे मातरम्, Rajnath के जोरदार भाषण से गरमाया माहौल, किए कई बड़े खुलासे
अंक तालिका में बढ़त, सर्विसेज सबसे नीचे
इस जीत के बाद बड़ौदा टीम ग्रुप ‘सी’ में 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक 7 में से 4 मुकाबले जीते हैं और उनका नेट रन रेट भी मजबूत हुआ है। दूसरी ओर सर्विसेज के लिए टूर्नामेंट बेहद निराशाजनक रहा। उन्हें 7 में से 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और वे ग्रुप में सबसे नीचे हैं। अमित पासी की यह पारी न सिर्फ बड़ौदा की जीत की वजह बनी, बल्कि टूर्नामेंट की सबसे चर्चित पारी भी बन गई। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह नया नाम आगे क्या कमाल करेगा, इस पर सबकी