Android Contextual Suggestions: अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं, तो आने वाले समय में आपका फोन और भी स्मार्ट होने वाला है। गूगल एक ऐसा शानदार फीचर लेकर आया है, जो आपकी आदतों को पहचान कर आपको वही सुझाव देगा, जिसकी आपको जरूरत है। इस फीचर का नाम 'कॉन्टेक्सचुअल सजेशन्स' है। इसे अभी एंड्रॉयड डिवाइस लिए लॉन्च किया जा रहा है और यह बाई डिफॉल्ट इनेबल ही रहेगा। आइए जानते हैं कि यह फीचर आपकी आदतों को ट्रैक क्यों करेगा और फिर उससे क्या किया जाएगा।
क्या है यह नया फीचर?
यह फीचर बिल्कुल एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करेगा। गूगल ने बताया कि यह फीचर आपकी डेली एक्टिविटी और लोकेशन को एक्सेस करेगा। जैसे आप कब कहां जाते हैं और फोन पर क्या करते हैं, उस पर नज़र रखेगा और उस हिसाब से सजेशन दिखाएगा।
डेटा रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
गूगल ने इसका उदाहरण देते हुए बताया कि अगर आप जिम में हैं तो यह आपकी फेवरेट प्लेलिस्ट को सजेस्ट कर सकता है। अगर आप छुट्टी वाले दिन मैच देखते हैं, तो फोन स्क्रीन को टीवी पर कास्ट करने का ऑप्शन दिखाएगा। गूगल ने साफ किया है कि इसके लिए इस्तेमाल होने वाला डेटा पूरी तरह सुरक्षित है और इसे किसी ऐप या गूगल के साथ शेयर नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Public WiFi Risk: पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल करना पड़ सकता है भारी, खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट!
क्या इसे बंद किया जा सकता है?
अगर आप इस फीचर को यूज नहीं करना चाहते हैं, तो आप इसे डिसेबल कर सकते हैं। गूगल ने यूजर्स को इसका पूरा कंट्रोल दिया है। इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर यूजरनेम पर टैप करना होगा. इसके बाद ऑल सेटिंग पर टैप कर अदर में जाएं। यहां आपको यह फीचर दिख जाएगा। आप इसे अपनी मर्जी से एडजस्ट कर सकते हैं।
किसे मिलेगा यह फीचर?
फिलहाल यह फीचर गूगल पिक्सल 10 सीरीज के यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है। कंपनी इसे गूगल प्ले सर्विस के जरिए रोल आउट कर रही है। अभी तक इसे पुराने पिक्सल फोन या दूसरे फोन के लिए लॉन्च नहीं किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही यह अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन और पुराने पिक्सल फोन के लिए भी उपलब्ध होगा। हालांकि, इसकी टाइमलाइन के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।