Public WiFi Risk: क्या आप भी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या कैफे में 'फ्री पब्लिक वाई-फाई' देखते ही तुरंत कनेक्ट हो जाते हैं? अगर हां, तो आपकी यह एक छोटी सी गलती आपके बैंक अकाउंट को पूरी तरह साफ कर सकती है। पब्लिक वाईफाई कभी भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता है। जिसके चलते आपका डेटा और पैसा दोनों ही खतरा पैदा हो सकता है। आइए जानते हैं पब्लिक वाईफाई पर कौन-कौन से काम करने से बचना चाहिए।
बैकिंग ऐप्स यूज करना
अगर आप पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको कभी भी बैकिंग ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस पर सेफ्टी कम होती है, जिसके चलते मैन-इन-द-मिडल (MITM) अटैक का खतरा बढ़ जाता है। जिससे कोई भी हैकर या स्कैमर आपके पासवर्ड, पिन और डेटा आदि की एक्सेस ले सकता है।
ऑनलाइन शॉपिंग न करें
फ्री पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल कर शॉपिंग साइट्स पर अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का विवरण दर्ज करना बेहद खतरनाक हो सकता है। इससे भी बैंक खाते खाली हो सकते हैं।
पर्सनल डेटा शेयरिंग
अगर आप पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कभी भी अपनी पर्सनल डिटेल्स यूज न करें। फिर चाहे जीमेल हो या कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट। पब्लिक वाईफाई पर MITM अटैक के जरिए आपकी लॉग-इन डिटेल्स चोरी की जा सकती है। हैकर्स आपके पासवर्ड हैक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Discount Offer: iPhone 17 पर अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, ₹45,000 से भी कम में ले जाएं घर! जानें क्या है पूरा ऑफर
ऑटो-कनेक्ट रखें बंद
फोन की सेटिंग में 'Auto-Connect to Wi-Fi' के ऑप्शन को बंद रखना चाहिए। साथ ही अगर कनेक्ट करते समय कोई पॉप-अप या अनजान लिंक आए, तो उस पर क्लिक न करें।
बचाव के तरीके
अगर पब्लिक वाई-फाई इस्तेमाल करना जरूरी हो, तो (VPN) का प्रयोग जरूर करें। यह आपके डेटा को एन्क्रिप्ट कर देता है। साथ ही अपने सभी बैंक अकाउंट्स और सोशल मीडिया पर 2-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखें।