मुकेश अंबानी का मुंबई स्थित घर एंटीलिया केवल एक इमारत नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे महंगे निजी रेजिडेंस में से एक है. इसे लेकर लोगों में हमेशा उत्सुकता रहती है कि आखिर ये घर इतना खास क्यों है. 27 मंजिला यह इमारत करीब 4 लाख स्क्वॉयर फुट में फैली है और हर मंजिल किसी शाही महल जैसी लग्जरी से भरी हुई है. यही वजह है कि आज इसकी अनुमानित कीमत 15,000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. साल 2010 में पूरा हुआ यह घर उस समय करीब 11,000 करोड़ रुपये में तैयार हुआ था.
अंबानी परिवार की अपनी-अपनी दुनिया
एंटीलिया की सबसे दिलचस्प बात यह है कि परिवार के हर सदस्य के लिए अलग फ्लोर तैयार किए गए हैं. हर फ्लोर पर रहने के साथ सारी सुविधाएं लाउंज, मंदिर, गेस्ट स्पेस, प्राइवेट एरिया और तमाम लग्जरी इन्हें एक तरह से व्यक्तिगत महल जैसा एहसास देती हैं. यहां 3 हैलीपैड हैं, जिससे इसे वीआईपी जेड और हवाई सुरक्षा मानकों के तहत बनाया गया है. इसके अलावा 6 पूरे फ्लोर सिर्फ गाड़ियों की पार्किंग के लिए रखे गए हैं, क्योंकि अंबानी परिवार के पास लग्जरी और एक्ज़ॉटिक कारों का बड़ा कलेक्शन है.
ये भी पढ़ें : सरकार की ये स्कीम 115 महीने में पैसा डबल करदेगी, क्या आप भी ले सकते हैं फायदा?
एक घर में बसता है पूरा शहर
एंटीलिया में वो सब कुछ मौजूद है जो दुनिया के किसी सुपर लग्जरी होटल में मिलता है. स्वीमिंग पूल, आउटडोर गार्डन, मंदिर, जिम, स्पा, बॉलरूम, योगा स्पेस, हिमालयन सॉल्ट रूम और बच्चों के लिए अलग एंटरटेनमेंट स्पेस हर सुविधा यहां शानदार तरीके से डिजाइन की गई है. इतना ही नहीं, इसमें 50 सीटों वाला निजी सिनेमा हॉल भी है जहां फैमिली और गेस्ट फिल्में देख सकते हैं. यह इमारत 8 रिक्टर स्केल के भूकंप को भी झेलने की क्षमता रखती है, यानी सुरक्षा और तकनीक पर विशेष ध्यान दिया गया है.
600 स्टाफ चलाते हैं पूरा सिस्टम
इस विशाल घर को संभालने के लिए करीब 600 कर्मचारियों की जरूरत पड़ती है ये संख्या किसी बड़े होटल के बराबर है. दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों के डिजाइन का मेल इस घर की खूबसूरती को और खास बना देता है. इसका नाम भी इसके रहस्य जितना ही अनोखा है. कहा जाता है कि अंबानी ने इसका नाम अटलांटिक महासागर में मौजूद एक पौराणिक द्वीप ‘Antilia’ से लिया है. यह पुर्तगाली शब्द ‘एंटे इलाहा’ से बना है, जिसका अर्थ है ‘दूसरा द्वीप’ या ‘विपरीत जगह का द्वीप’.