Apple Store Opening: देश की राजधानी दिल्ली से जुड़े शहर नोएडा में Apple अपना रिटेल स्टोर ओपन करने जा रहा है। ये दिल्ली-एनसीआर में Apple का दूसरा स्टोर होगा, जो Apple Saket के बाद खुलने वाला है। नया Apple Store नोएडा में 1 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से आधिकारिक रूप से खोला जाएगा। अब दिल्ली-NCR के लोग नोएडा स्थित ऐपल आउटलेट पर भी पहुंच सकेंगे।
DLF मॉल ऑफ इंडिया में खुलेगा स्टोर
आपको बता दें कि Apple अपना रिटेल स्टोर नोएडा सेक्टर 18 के DLF मॉल ऑफ इंडिया में खोलने वाली है। कंपनी ने शुक्रवार को स्टोर की बैरिकेडिंग को अनवील किया, जिसमें भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित रंग-बिरंगे पंखों का डिजाइन दिखाया गया है। बता दें कि Apple Store भारत के चार शहरों में पहले से मौजूद है, जिसमें मुंबई (BKC), बेंगलुरु (हब्बल), पुणे ( कोरेगां पार्क), दिल्ली (साकेत) शामिल है। अब नोएडा में ओपनिंग होने जा रही है।
यह भी पढ़ें: Jio Laptop Discount Offer: JioBook लैपटॉप पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें क्या है खासियत
Apple के सभी प्रोडक्ट सेल होंगे
बता दें कि नोएडा के Apple Store में भी ग्राहक iPhone, iPad, Mac और दूसरे Apple प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे। प्रोडक्ट लाइनअप में कंपनी की लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज, Apple Watch Series 11, AirPods Pro (3rd जनरेशन) और नए iPad, iMac और MacBook डिवाइस शामिल होंगे। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन का मार्केट है और आईफोन की डिमांड भारत में दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।
कंपनी को सीधे यूजर्स से कनेक्ट का मिलेगा मौका
नोएडा में Apple Store ओपन होने से ग्राहकों को काफी फायदा होगा, क्योंकि इससे ग्राहक सीधे ही एग्जीक्युटिव से बात कर सकते हैं। साथ ही साथ कंपनी को भी यूजर्स से सीधे कनेक्ट होने का मौका मिलता है। इससे कंपनी ग्राहक की पसंद, फीडबैक और परेशानियों को आसानी से समझ सकेगी।