Apple Event: अमेरिकी टेक दिग्गज Apple ने अपने आगामी इवेंट के तारीख की आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी 28 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस में 'Pro and Tell' नाम से एक खास इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट को लेकर टेक जगत में काफी उत्सुकता है। दरअसल, इस साल कंपनी ने iPhone 18 लॉन्च नहीं किया है, इसलिए फैंस को लग रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च करेगी। लेकिन इस इवेंट में iPhone लॉन्च नहीं होगा। बल्कि इस इवेंट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसे MacBook Pro की है, जिसमें पहली बार टचस्क्रीन मिल सकती है।
पहली बार मिल सकती है टचस्क्रीन
अब तक Apple ने अपने MacBook में टचस्क्रीन तकनीक नहीं दी थी और केवल कीबोर्ड तथा ट्रैकपैड पर ही जोर दिया था। लेकिन Bloomberg और दूसरी टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple पहली बार 14-इंच और 16-इंच वाले MacBook Pro में टचस्क्रीन सपोर्ट दे सकता है। इसमें OLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। जिससे कलर्स और ब्लैक शेड्स काफी गहरे और साफ नजर आएंगे।
क्या बदलेगा
इसके अलावा यूजर्स स्क्रीन पर सीधे टैप करके ऐप्स खोल सकेंगे या काम कर सकेंगे। हालांकि कीबोर्ड और ट्रैकपैड पहले की तरह ही मौजूद रहेंगे।iPhone की तरह इस बार MacBook में भी स्क्रीन नॉच की जगह डायनैमिक आइलैंड जैसा कटआउट देखने को मिल सकता है। नए मॉडल मौजूदा MacBook Pro के मुकाबले हल्के हो सकते हैं, लेकिन इनके डिजाइन, वजन और बाकी फीचर्स को लेकर अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
नए Mac मॉडल्स में M6 और M5 चिप्स
महंगे और टचस्क्रीन वाले नए MacBook Pro मॉडल्स में कंपनी M5 Pro और M5 Max चिप्स दे सकती है। वहीं इवेंट में M6 चिपसेट से लैस नए MacBook Pro और iMac मॉडल्स भी पेश किए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Wi-Fi Router Settings: फुल Wi-Fi सिग्नल के बावजूद स्लो चल रहा है इंटरनेट? तुरंत बदले ये सेटिंग्स
नया iPad Mini भी हो सकता है पेश
इस इवेंट में Apple अपने लोकप्रिय टैबलेट का नया वर्जन iPad Mini भी लॉन्च कर सकता है। इसमें भी OLED स्क्रीन, दमदार स्पीकर्स और बेहतर वीडियो कॉलिंग के लिए नए स्थान पर फ्रंट कैमरा मिल सकता है।