AFCAT 1 2026 Registration: इंडियन एयरफोर्स ने देश भर के युवाओं के लिए एक बार फिर सुनहरा मौका दे दिया है। जी हां इंडियन एयरफोर्स (IAF) की ओर से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT 1 2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद 'IAF AFCAT 01/2026' लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब मांगी गई जानकारी भरें और सही साइज में जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 4. अंत में आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें।
यह भी पढ़ें: IBPS RRB Admit card 2025 Link: आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो फ्लाइंग ब्रांच के पदों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है, जबकि ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल/नॉन-टेक्निकल) के पदों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 26 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो आवेदन करने के लिए सभी कैटेगेरी के उम्मीदवारों को 550 रुपये + GST आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि NCC एंट्री उम्मीदवारों को किसी भी तरह की फीस नहीं देना होगा।
इस दिन होगी परीक्षा
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT 1 2026 की परीक्षा 31 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि पहले एफकैट 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2025 से शुरू होनी थी, लेकिन इसे आगे बढ़ाकर 17 नवंबर कर दिया गया था। अब एफकैट 1 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो कि 14 दिसंबर तक चलेगी।