IBPS RRB Admit card 2025 Link: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) की ओर से ऑफिसर स्केल-I (PO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद ऑफिसर स्केल 1 Call Letter for Online Preliminary Examination लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और दिया गया कोड दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: AIIMS INI CET Result: एम्स आईएनआई संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि वेबसाइट पर एडमिट कार्ड 23 नवंबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 और 23 नवंबर को किया जाएगा। ऑफिसर स्केल 1 प्री एग्जामिनेशन में अभ्यर्थियों से कुल 80 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपनी फोटो लगी हुई एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैलिड फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है, बिना इसके परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
इतने पदों पर होगी नियुक्ति
आपको बता दें कि जो अभ्यर्थी प्रीलिम्स परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करके सफलता प्राप्त करेंगे वे मुख्य परीक्षा में भाग लें पाएंगे। मुख्य परीक्षा दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से 13271 पदों पर होंगी नियुक्तियां की जाएंगी।