NSP Scholarship 2026: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य छात्र अपनी पात्रता के अनुसार नई स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भर सकते हैं और पुराने छात्र अपनी मौजूदा स्कॉलरशिप को रिन्यू करा सकते हैं। ज्यादातर पोस्ट, मैट्रिक और हायर एजुकेशन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन के अंतिम तारीख 31 अक्टूबर तय की गई है।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
आवेदन करने से पहले छात्रों को पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। इसके लिए सक्रिय मोबाइल नंबर और आधार की आवश्यकता होगी। धार उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में आधार एनरोलमेंट आईडी के जरिए भी ओटीआर किया जा सकता है। ओटीआर के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। ओटीआर पूरा होने के बाद छात्र पोर्टल पर लॉग इन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित स्कॉलरशिप योजना का चयन करके जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और आवेदन सबमिट करना होगा।
कौन से कोर्स शामिल है?
एनएसपी पर पहली कक्षा से लेकर पीएचडी स्तर तक के छात्रों के लिए योजनाएं उपलब्ध है। कक्षा 1 से 10वीं तक पढ़ने वाले छात्र प्री मैट्रिक और 11वीं-12वीं की पढ़ाई करने वाले छात्र पोस्ट-मैट्रिक के लिए पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन के अलग-अलग कोर्स के छात्रों के लिए भी योजना उपलब्ध है. इनमें बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएड, बीटेक, बीएससी, एलएलबी, बीबीए के साथ एमए, एमएससी, एमबीए, एमकोम, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एलएलएम जैसे कोर्स शामिल है। डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और पीएचडी कर रहे एलिजिबल स्टूडेंट भी संबंधित योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UGC NET RE-EXAM: री-एग्जाम की फीस तो माफ, पर ट्रैवल खर्च कौन भरेगा? UGC NET के 3 पेपर रद्द होने पर भड़के अभ्यर्थी
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
मार्कशीट
जाति प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
बोनाफाइड सर्टिफिकेट
आधार से लिंक और NPCI से मैप्ड होना अनिवार्य
आपको बता दें कि स्कॉलरशिप की राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए छात्र का बैंक अकाउंट आधार से लिंक और NPCI से मैप्ड होना अनिवार्य है।