India Post Jobs 2026: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले जीडीएस ऑनलाइन एंगेजमेंट पोर्टल पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें।
2. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लोगिन करके एक्टिव नोटिफिकेशन में आवेदन करें।
3. आवेदन के दौरान व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
4. इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
5. आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
जीडीएस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय में पासिंग मार्क्स होने चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को संबंधित सर्कल की निर्धारित स्थानीय भाषा की कम से कम दसवीं तक पढ़ाई की होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास कंप्यूटर की जानकारी और साइकिल चलाने का ज्ञान भी होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Railway Vacancy: 10वीं-ITI पास के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में अप्रेंटिस के 4,471 पदों पर निकली भर्ती,
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन के लिए 100 फीस देनी होगी। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को आवेदन फीस से छूट दी गई है। फीस का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को टाइम रिलेटेड कंटिन्यूटी अलाउंस के तहत पेमेंट किया जाएगा। ब्रांच पोस्टमास्टर के लिए टीआरसीए 12,000 रुपये से 29,380 रुपये तक है। वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के लिए यह राशि 10,000 रुपये से 24,470 रुपये तक निर्धारित है। जीडीएस पदों पर सामान्य तौर पर काम के घंटे जिम्मेदारी के अनुसार करीब 4 से 5 घंटे रोजाना होते हैं।