Railway Vacancy: अगर आप रेलवे में अप्रेंटिस करना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, साउदर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत फ्रेशर और ITI पास कैंडिडेट्स के लिए कुल 4,471 पद अवलेवल हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 सितंबर तय की गई है।
इन ट्रेड में होगी भर्ती
इस भर्ती में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, डीजल मैकेनिक, वायरमैन, ड्राफ्ट्समैन, COPA, PASAA, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, MLT सहित कई ट्रेड शामिल हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार फ्रेशर कैटेगरी में 163 पद और Ex-ITI कैटेगरी में 4,308 पद उपलब्ध हैं। इस तरह कुल 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं (संबंधित ट्रेड के अनुसार) न्यूनतम 50 प्रतिशत नंबर के साथ पास होना जरूरी है। वहीं Ex-ITI कैंडिडेट्स के पास 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Jobs 2026: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल होनी चाहिए और फ्रेशर और Ex-ITI उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 22 साल, जबकि MLT ट्रेड के लिए 24 साल निश्चित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
इसमें चयनित फ्रेशर (10वीं) उम्मीदवारों को 8,200 प्रति माह, जबकि 12वीं पास फ्रेशर और Ex-ITI उम्मीदवारों को 9,600 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा. प्रशिक्षण के दूसरे और तीसरे साल में स्टाइपेंड में बढ़ाने का भी प्रावधान है।