UP Sainik School Admission: उत्तर प्रदेश के सैनिक स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने का सपना देख रहे माता-पिता के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल सोसाइटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि बिना लेट फीस आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर तय की गई है। इस तारीख तक आवेदन करने वाले छात्रों को 1000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। वहीं, 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 2000 रुपये की लेट फीस के साथ भी आवेदन कर सकते हैं। अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाए, तो आप 3 नवंबर से 5 नवंबर शामल 5 बजे तक पोर्टल पर जाकर उसमें सुधार कर सकते हैं।
किन स्कूलों में मिलेगा एडमिशन
इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख और बड़े सैनिक स्कूलों में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इसमें देश का सबसे पहला सैनिक स्कूल कैप्टन मनोज कुमार पांडेय यूपी सैनिक स्कूल, लखनऊ है और दूसरा सैनिक स्कूल, गोरखपुर शामिल है।
यह भी पढ़ें: UPSSSC Vacancy 2026: UPSSSC ने 1784 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
पात्रता के नियम
बता दें कि कक्षा 6 के लिए लखनऊ वाले स्कूल में केवल लड़के दाखिला ले सकते हैं, जबकि गोरखपुर वाले स्कूल में लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं। वहीं कक्षा 9 के लिए लखनऊ और गोरखपुर दोनों स्कूलों में लड़के और लड़कियां दोनों के लिए सीटें उपलब्ध है। आवेदन करने वाले छात्र और उनके पिता का उत्तर प्रदेश का मूल निवास होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया
इन स्कूलों में एडमिशन के लिए छात्रों को एक लिखित परीक्षा पास करनी होगी, जो संभावित रूप से 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा OMR शीट पर आधारित होगी। फाइनल चयन लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।