RRB JE vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर और डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट समेत अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इतन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि यह पद सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर और अन्य संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम से जुड़े हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,993 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कैटेगरी के अनुसार 1699 पद जनरल कैटेगरी, 624 पद एससी, 363 पद एसटी, 913 पद ओबीसी और 394 पद ईडब्ल्यूएस के लिए है।
महत्वपूर्ण तिथियां
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 14 अगस्त से हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 सितंबर तय की गई है और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके अलावा अगर किसी उम्मीदवार से आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसमें सुधार के लिए करेक्शन विंडो 16 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UPSSSC Jobs 2026: यूपी में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
जूनियर इंजीनियर के पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 वर्ष का डिप्लोमा या संबंधित स्ट्रीम में भी बीई-बीटेक की डिग्री होना जरूरी है। वहीं डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट के लिए किसी भी इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा मांगा गया है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगाष सीबीटी 1 और सीबीटी 2 परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जा सकती है।