UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सीनियर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 132 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर तय की गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
PET अनिवार्य
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास PET 2025 स्कोर होना अनिवार्य है। यानी जिन उम्मीदवारों ने पीईटी नहीं दिया था, या फिर जो इस परीक्षा में पास नहीं हो पाए, वो इस भर्ती लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु सीमा की बात की जाए, तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें: ISRO Vacancy 2026: इसरो में कई पदों पर निकली भर्ती, 1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी; 15 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-6 के तहत रखा जाएगा। इसमें वेतन 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक होगा। अधिसूचना में भत्तों और कुल मासिक वेतन की अलग से जानकारी नहीं दी गई है।