IIM Ahmedabad Business Finance Program: भारतीय प्रबंधन संस्थान IIM अहमदाबाद ने Jaro Education के साथ मिलकर अपने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन बिजनेस फाइनेंस EPBF के 8वें बैच के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कोर्स उन कामकाजी पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया है, जो नॉन फाइनेंस बैकग्राउंड से हैं और कॉरपोरेट फाइनेंस के साथ-साथ लीडरशिप स्किल्स को मजबूत करना चाहते हैं।
मुख्य तिथियां
आपको बता दें कि इस सर्टिफिकेट कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 सितंबर 2026 तय की गई है। वहीं इस कोर्स के लिए पढ़ाई 21 सितंबर 2026 से शुरू हो जाएगी, जो कि 24 अप्रैल तक चलेगी।
योग्यता और अनुभव
इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन के बाद कम से कम 3 साल का फुल टाइम वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए। यह कोर्स मुख्य रूप से मिड-लेवल और सीनियर लेवल के अधिकारियों के लिए है।
यह भी पढ़ें: Bihar Recruitment 2026: बिहार की इस मशहूर यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
कितनी है कोर्स की फीस
वहीं फीस की बात करें, तो इस प्रीमियम एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए 3,43,000 फिस निर्धारित की गई है। साथ ही 18% लागू जीएसटी अलग से देनी होगी। इसके अलावा आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2000 रुपये और जीएसटी भी जमा करना होगा। ध्यान दें कि इस फीस में कैंपस मॉड्यूल के दौरान होने वाले व्यक्तिगत यात्रा और रहने का खर्च शामिल नहीं है।
चयन प्रक्रिया
इस कोर्स में एडमिशन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन ग्रेजुएशन के अंक और वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर किया जाएगा। आवेदकों को एक स्टेटमेंट ऑफ पर्पस जमा करना होगा, जिसमें यह बताना होगा कि वे यह कोर्स क्यों करना चाहते हैं। कोर्स पूरा करने असेसमेंट पास करने और कम से कम 80 प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखने वाले उम्मीदवारों को आईआईएम अहमदाबाद की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ कंप्लीशन दिया जाएगा।