Nalanda University Recruitment 2026: अगर आप बिहार की नालंदा यूनिवर्सिटी में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, नालंदा यूनिवर्सिटी ने नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट इंजीनियर, सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट पोजीशन जैसे पद शामिल है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त तय की गई है।
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
4. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें।
5. अंत में फॉर्म की सभी जानकारी जांचकर घोषणा स्वीकार करें और आवेदन सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 9 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें लाइब्रेयिन के 1 पद, डिप्टी लाइब्रेयिन के 1 पद, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 1 पद, असिस्टेंट इंजीनियर के 1 पद, सीनियर असिस्टेंट के 1 पद, लाइब्रेरी असिस्टेंट के 2 पद और असिस्टेंट के 2 पद शामिल है।
कॉन्ट्रेक्ट बेस पर होगी जॉइनिंग
नांलदा यूनिवर्सिटी इन सभी नॉन टीचिंग पदों पर कॉन्ट्रेक्ट बेस पर हायरिंग कर रही है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/शॉर्टलिस्टिंग के जरिए किया जाएगा। बता दें, नालंदा यूनिवर्सिटी का नया परिसर राजगीर बिहार में है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार में ही होगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने अपन बैंक की डिटेल दी हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव, आवेदन शुल्क और अन्य सभी शर्तों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से अवश्य जांच लें।